RRB JE Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर के 3993 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू, जानें सैलरी-पात्रता समेत पूरी डिटेल्स

RRB JE Recruitment 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर के 3993 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 14 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
RRB 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिनटेंडेंट (DMS) और केमिकल एवं मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के पदों के लिए भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन (CEN 04/2026) जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया आज, 14 अगस्त से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 13 सितंबर तक www.rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

RRB JE Recruitment Details

​कुल पद: 3,993

आयु सीमा: न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष तक होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जनवरी, 2027 के आधार पर की जाएगी।  आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एससी/एसटी अभ्यर्थियों को 05 साल, ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर को 03 साल की छूट मिलेगी।

​शैक्षणिक योग्यता:

  • जूनियर इंजीनियर (JE) पद के लिए संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिप्लोमा/डिग्री जरूरी है।
  • डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) पद के लिए इंजीनियरिंग या तकनीकी योग्यता
  • केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) पद के लिए रसायन विज्ञान या धातु विज्ञान से संबंधित योग्यता होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

​आवेदन शुल्क: ​ जनरल, ओबीसी और EWS कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गय है। SC, ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

कितनी मिलेगी सैलरी: 7वें वेतन आयोग के मुताबिक 35,400 प्रति माह का शुरुआती वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा रेलवे के नियमों के अनुसार अन्य भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

चयन प्रक्रिया:

  • CBT-1 (कंप्यूटर आधारित टेस्ट): स्क्रीनिंग परीक्षा, गणित, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, विज्ञान आदि विषयों से 100 अंकों के 100 सवाल। प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-तिहाई अंक का नकारात्मक अंकन ।
  • ​CBT-2 (कंप्यूटर आधारित टेस्ट): तकनीकी एवं विषय-विशेष परीक्षा, 150 अंकों के 150 सवाल।
  • इसके बाद ​दस्तावेज़ सत्यापन  और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर चयन किया जाएगा।

​महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 14 अगस्त 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 13 सितंबर 2026
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 15 सितंबर, 2026
  • फॉर्म में सुधार करने की तिथि: 16 से 25 सितंबर, 2026

Rrb Je Recruitment Notification PDF

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews