कब होगी RRB NTPC सीबीटी-2 परीक्षा? रेलवे ने घोषित कर दी तारीख, यहाँ देखें शेड्यूल 

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-2 का शेड्यूल जारी हो चुका है। एग्जाम अक्टूबर में होगा। इससे संबंधित नोटिस भी रेलवे ने जारी किया है। सीबीटी-1 का रिजल्ट और कट -ऑफ भी घोषित हो चुका है। 
RRB NTPC UG 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 का परिणाम (RRB NTPC Exam 2025) घोषित कर दिया है। इसके अलावा दूसरे चरण के लिए  शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आरआरबी के क्षेत्रीय वेबसाइट (जैसे rrbbhopal.gov.in) पर जाकर दूसरे चरण की परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट चेक कर सकते हैं। सीबीटी 2 में केवल उनके अभ्यर्थियों को शामिल होने की अनुमति होगी, जिन्होंने पहले चरण की परीक्षा पास की है।

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल गैर तकनीक ने कैटेगरी के लिए सीबीटी-2 परीक्षा का आयोजन 13 अक्टूबर सोमवार को किया जाएगा। एग्जाम से 10 दिन पहले शहर सूचना पर्ची जारी होगी। वहीं चार दिन पहले प्रवेश पत्र उपलब्ध होंगे। इसमें परीक्षा तारीख, समय, शिफ्ट, एग्जाम सेंटर नाम और पता समेत अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। जिसे उम्मीदवार लॉग इन  क्रेडेंशियल दर्ज करके डाउनलोड कर पाएंगे।

जून में हुई थी परीक्षा

सीबीटी-1 का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 5 जून से लेकर 24 जून के बीच किया गया था। 19 सितंबर को रेलवे ने पीडीएफ फॉर्मेट में सीबीटी- 2 के लिए शार्ट लिस्ट किए गए कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दी है। इसके अलावा जोन-वाइज कट ऑफ भी जारी हो चुका है। भोपाल जोन में कुल 2327 उम्मीदवारों को स्टेज- 2 के लिए चयनित किया गया है। जबकि रिक्त पदों की संख्या 155 है। करीब 26 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। 121931 उम्मीदवारों को सेलेक्ट किया गया है।

कुल 8113 पदों पर भर्ती होने वाली है। गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए 3144, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के लिए 1736, सीनियर कम टाइपिस्ट के लिए 732, जूनियर अकाउंट अस्सिटेंट कम टाइपिस्ट के लिए 1507 और स्टेशन मास्टर के लिए 944 वैकेंसी हैं। चयन प्रक्रिया में सीबीटी-1, सीबीटी-2,स्किल टेस्ट (CBAT), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।

ऐसे चेक करें परिणाम 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbbhopal.gov.in पर जाएँ।
  • होम पेज पर CEN 05/2024 एनटीपीसी ग्रेजुएट रिजल्ट सीबीटी-1 रिजल्ट या कट ऑफ के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर पीडीएफ पेज खुलेगा। यहां अपना रोल नंबर चेक करें।
  • जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर इस लिस्ट में शामिल होगा, केवल वे ही दूसरे चरण के परीक्षा में बैठ पाएंगे।
  • इसे डाउनलोड कर लें। भविष्य के संदर्भ में प्रिन्ट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews