यहाँ स्थगित हुई RRB NTPC परीक्षा, रेलवे ने जारी किया नोटिस, नई तारीख जल्द, 23 जून के लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध, ऐसे करें डाउनलोड

23 जून को आयोजित होने वाली आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। एक केंद्र पर 19 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। जिसकी जानकारी उम्मीदवारों को होनी चाहिए।
ugc net 2025

AI Generated Image

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। 19 जून को वेन्यू कोड-8566 (ion डिजिटल जोन आईडीएच हजारीबाग झारखंड) में आयोजित हुई पहली शिफ्ट की परीक्षा को स्थगित कर दी गई है। इस फैसले की वजह आरआरबी ने नहीं बताई है। इससे पहले 16 जून को रांची के केंद्र पर आयोजित होने वाली शिफ्ट-3 की सीबीटी परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।

अब तक रेलवे ने नई तारीख और समय को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की है। नया शेड्यूल जल्द उपलब्ध होगा। संबंधित उम्मीदवारों को एसएमएस और ईमेल के जरिए इस बात की जानकारी दी जाएगी। एडमिट कार्ड भी नए जारी होंगे। जिसे उम्मीदवार आरआरबी के क्षेत्रीय वेबसाइट (rrbranchi.gov.in) पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे। इसके अलावा उम्मीदवारों को भ्रामक और झूठी खबरों पर भरोसा न करने की सलाह भी दी गई है।

इन तारीखों के लिए एडमिट कार्ड जारी (RRB NTPC 2025)

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल स्टेज-1 परीक्षा 24 जून 2025 तक देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित होगी। रेलवे ने 23 जून तक के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। लिंक भी एक्टिव हो चुका है। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें दिए गए दिशानिर्देशों को अच्छे से पढ़ने की सलाह दी जाती है। परीक्षा केंद्र एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ-साथ वैध फोटो आईडी कार्ड और फोटोग्राफ लेकर जरूर जाएं।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी के लिए एग्जाम सिटी स्लिप उपलब्ध 

रेलवे भर्ती ने आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दिया है। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवंटित एग्जाम सिटी, रजिस्ट्रेशन नंबर, ट्रेड और शिफ्ट, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर समेत अन्य जानकारी उपलब्ध होती है। ध्यान रखें कि यह एडमिट कार्ड नहीं होता। परीक्षा 29 जून से शुरू होगी। जिन भी उम्मीदवारों ने 12वीं पास लेवल के पदों के लिए आवेदन किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 21 जुलाई तक चलेगी। एग्जाम से 4 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी होंगे।

आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम सिटी स्लिप या एडमिट कार्ड के लिए डायरेक्ट लिंक 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews