RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 12 अप्रैल तक दर्ज करें आपत्ति

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी-1 के लिए ऑब्जेक्शन पोर्टल एक्टिव हो चुका है। उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। डाउनलोड करने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। इसके जरिए उम्मीदवार अपेक्षित अंकों की गणना कर सकते हैं। 
RRB NTPC 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड में आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल स्टेज-1 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसके अलावा रिस्पांस शीट और प्रश्न पत्र भी उपलब्ध हो चुके हैं। उम्मीदवार आरआरबी के किसी भी आधिकारिक वेबसाइट (जैसे कि https://rrbbhopal.gov.in/ ) पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। आंसर-की की इसकी मदद से अपेक्षित अंकों की गणना कर सकते हैं।

उत्तर कुंजी के साथ-साथ का ऑब्जेक्शन पोर्टल भी एक्टिव हो चुका है। उम्मीदवारों को 6 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल 2026 तक आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा। निर्धारित शुल्क 50 प्रति प्रश्न है, आपत्ति सही होने पर फीस को रिफंड कर दिया जाएगा। हालांकि बैंक चार्ज की कटौती की जाएगी। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग के जरिए फीस भुगतान कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर “CEN 06/2025 RRB NTPC CBT-1 आंसर-की” लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. स्क्रीन पर उत्तर कुंजी नजर आएगी। इस अच्छे से चेक करें।
  5. प्रश्न पत्र के साथ मिलकर अपेक्षित अंकों की गणना करें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसे डाउनलोड और सेव करके रख सकते हैं।
  7. जरूरत पड़ने पर इसका प्रिंटआउट भी निकाल कर रखा जा सकता है।

उत्तर कुंजी के लिए डायरेक्ट लिंक 

कब हुई थी परीक्षा?

गैर- तकनीकी लोकप्रिय कैटेगरी स्नातक स्तर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 6 से लेकर 27 मार्च तक किया गया था। इसमें लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे। उत्तर कुंजी पर  दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद परिणाम जारी किया जाएगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

कितने पद खाली?

वैकेंसी की संख्या कुल 8,868 है। जिसमें से ग्रेजुएट लेवल के लिए 5,810 और अंडरग्रेजुएट लेवल के लिए 3,058 पद खाली हैं। उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2 , स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट, कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews