RRB NTPC यूजी CBT-1 परीक्षा की तारीख बदली, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल, यहाँ जानें डिटेल 

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 की तारीखों में बदलाव किया गया है। संबंधित नोटिस रेलवे ने जारी किया है। परीक्षा 10 दिन पहले शहर सूचना पर्ची उपलब्ध होगी। 
RRB NTPC 2025

आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 परीक्षा (RRB NTPC UG Exam) 7 मई से हो चुकी है। जून में आयोजित होने वाली परीक्षा के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है। रेलवे रेलवे भर्ती बोर्ड ने 1 जून इससे संबंधित नोटिस जारी किया है। अब एग्जाम 21 जून नहीं बल्कि 20 जून को ही समाप्त होगा। जल्द ही शहर सूचना पर्ची और प्रवेश पत्र भी जारी किए जाएंगे। जिसे उम्मीदवार आरआरबी के किसी भी क्षेत्रीय वेबसाइट (जैसे कि https://rrbbhopal.gov.in/ ) पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

सूचना के मुताबिक परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में 13, 14 ,15, 16 और 20 जून को विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहले एग्जाम 13, 14, 16 और 21 जून को आयोजित होने वाला है। हालांकि 7,8 और 9 मई की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं।

सभी परीक्षा केंद्रों पर आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इसीलिए उम्मीदवारों को ई-वेरीफाइड आधार का प्रिंट आउट या ओरिजिनल आधार कार्ड परीक्षा केंद्र पर लाने की सलाह दी जाती है। ध्यान रखें यूआईडीएआई सिस्टम में आधार अनलॉक स्टेटस में हो। इसके अलावा आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और पिता का नाम भी अपडेटेड होना चाहिए।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले शहर सूचना पर्ची जारी होगी। 13 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए सिटी स्लिप 3 जून को उपलब्ध हो सकता है।  प्रवेश पत्र चार दिन पहले यानी 9 जून को जारी किए जाएंगे। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, पता, शिफ्ट, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर जैसी जानकारी उपलब्ध होती है।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 पैटर्न 

परीक्षा कुल100 अंकों की होती है। इसमें प्रश्नों की संख्या भी 100 होती है। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। तीन विषय शामिल होंगे। जनरल अवेयरनेस से संबंधित कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। मैथमेटिक्स और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से संबंधित प्रश्नों की संख्या 30-30 होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा।

3 हजार से अधिक पदों पर भर्ती 

आरआरबी एनटीपीसी यूजी लेवल परीक्षा के तहत कुल 3058 पदों पर भर्ती होने वाली है। इस साल करीब 63 लाख 27 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। चयनित  उम्मीदवारों की नियुक्ति जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेंस क्लर्क, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क पदों पर होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews