रेल व्हील फैक्ट्री ने निकाली 192 पदों पर भर्ती, ITI होल्डर्स 1 अप्रैल तक करें आवेदन 

आरडब्ल्यूएफ ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। आईटीआई होल्डर्स के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
RWF Recruitment 2026

रेलवे व्हील फैक्ट्री ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (RWF Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। एप्लिकेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट http://rwf.indianrailways.gov.in पर उपलब्ध है। इस संबंध नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। जिसमें पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। इसलिए फॉर्म भरने से पहले सभी उम्मीदवारों को इसे पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 192 है। वैकेंसी को अलग-अलग ट्रेड में विभाजित किया गया है। फिटर के लिए 85, मशीनिस्ट के लिए 31, मैकेनिक मोटर व्हीकल के लिए 8, टर्नर के लिए 5, सीएनसी प्रोग्रामिंग कम ऑपरेटर के लिए 23, इलेक्ट्रीशियन के लिए 18 और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के लिए 22 पर खाली हैं।

फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को रुपये 100 शुक्ल का भुगतान करना होगा। हालांकि एससी/एसटी/पीडबल्यूडी/ महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। ट्रेनिंग की अवधि पूरे 1 साल होगी। हालांकि सीएनसी प्रोग्रामिंग कम ऑपरेटर के लिए ट्रेनिंग की अवधि 6 महीने होगी।

कौन भर सकता है फॉर्म?

मान्यता प्राप्त स्कूल या बोर्ड से 50% अंकों के साथ दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उनके पास नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स को फॉर्म भरने की अनुमति नहीं होगी। 1 मार्च 2026 तक न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी को 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट एज लिमिट में मिलेगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। दसवीं और आईटीआई में प्राप्त स्कोर के आधार पर कैंडीडेट्स को शॉर्ट लिस्ट तैयार किया जाएगा। फिर मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। फिटर, मशीनिस्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, इलेक्ट्रीशियन और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक अप्रेंटिस पदों को नियुक्ति के बाद 12,261 रुपये मासिक स्टाइपेन्ड मिलेगा। सीएनसी प्रोग्रामिंग कम ऑपरेटर को 10,899 रुपये मंथली स्टाइपेन्ड मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews