SAIL Recruitment: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में यंग प्रोफेशनल पदों पर भर्ती, 1.40 लाख तक सैलरी, जानें डिटेल्स

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है। सेल ने यंग प्रोफेशनल के 23 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
sail recruitment 2026

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने यंग प्रोफेशनल (YP-1, YP-2 और YP-3) के कुल 23 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन (विज्ञापन संख्या: RSP/R-YP/2026-01) जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 10 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sailcareers.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती राउरकेला स्टील प्लांट, रांची यूनिट और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन डिवीजन में फिक्स्ड-टर्म कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी। इसके तहत डेटा एनालिटिक्स, फाइनेंस, एचआर, आईटी, एआई इंजीनियर, प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन और ब्लास्ट फर्नेस प्रोसेस एक्सपर्ट जैसे तकनीकी और प्रशासनिक क्षेत्रों में यंग प्रोफेशनल्स की नियुक्ति की जाएगी।

पदों का विवरण

  • सिविल/स्ट्रक्चरल डिजाइन इंजीनियर (YP-1) 1
  • इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल एंड ऑटोमेशन (YP-1) 1
  • एआई इंजीनियर (YP-1) 2
  • प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन, मैकेनिकल (YP-1) 2
  • प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन, इलेक्ट्रिकल (YP-1) 1
  • डेटा एनालिटिक्स ऑफिसर, HCM एवं PMS (YP-1) 1
  • फाइनेंस एवं अकाउंट्स, सेल्स एवं मेन अकाउंट्स (YP-1) 4
  • ब्लास्ट फर्नेस प्रोसेस एक्सपर्ट (YP-2) 1
  • वाइब्रेशन एनालिस्ट एवं रोटर डायनेमिक्स एक्सपर्ट (YP-3) 1
  • कंसल्टेंट (HR-L&D एप्लिकेशन) 1
  • कंसल्टेंट (डिजिटल लर्निंग) 1
  • कंसल्टेंट (लीडरशिप एवं कैपेबिलिटी डेवलपमेंट) 1
  • 3D एनिमेटर/विजुअल कंटेंट क्रिएटर 2
  • डेटा साइंटिस्ट 2
  • डेटा आर्किटेक्ट 2

​शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित स्ट्रीम में B.E./B.Tech, MCA, MBA, CA या CMA की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही पदानुसार न्यूनतम 3 वर्ष या उससे अधिक का प्रासंगिक कार्य अनुभव आवश्यक है।

​आयु सीमा : ​न्यूनतम आयु सीमा 23 वर्ष तय की गई है, जबकि पदानुसार अधिकतम आयु सीमा 35 से 42 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आयु की गणना 3 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। शुरुआत में उम्मीदवारों को 3 साल के लिए अनुबंधित किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार के प्रदर्शन और कंपनी की जरूरत के आधार पर आगे 2 साल (एक-एक वर्ष करके) के लिए बढ़ाया जा सकता है।

​वेतन (प्रति माह मानदेय)

  • ​यंग प्रोफेशनल – 1 (YP-1) के लिए: 70,000 रुपये
  • ​यंग प्रोफेशनल – 2 (YP-2) के लिए: 1,00,000 रुपये
  • ​यंग प्रोफेशनल – 3 (YP-3) के लिए: 1,40,000 रुपये

​आवेदन शुल्क : ​सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया: चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview) के आधार पर किया जाएगा। कुल 100 अंकों की ऑनलाइन परीक्षा में 50 प्रश्न तकनीकी विषय से और 50 प्रश्न एप्टीट्यूड से पूछे जाएंगे। फाइनल मेरिट लिस्ट में ऑनलाइन परीक्षा को 80% और इंटरव्यू को 20% का वेटेज दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 03 जुलाई 2026
  • ​ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 10 जुलाई 2026
  • ​ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026

SAIL Young Professional Recruitment notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews