Sainik School Recruitment 2022: 10वीं पास के लिए भर्ती, 45000 तक सैलरी, जल्द करें अप्लाई

government job recruitment government job 2022

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सैनिक स्कूल में सरकारी नौकरी (Sainik School Mainpuri Recruitment 2022) पाने का सुनहरा मौका है। सैनिक स्कूल, मैनपुरी (Sainik School Vacancy 2022) ने विभिन्‍न पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन किए कैंडिडेट तक www.sainikschoolmainpuri.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 21 मार्च 2022 है। इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन ही होंगे।

Sainik School Mainpuri Recruitment 2022

कुल पद-14

पदों का विवरण

  • अकाउंटेंट – 1 पद
  • सामान्य कर्मचारी – 5 पद
  • टीजीटी हिंदी – 1 पद
  • आर्ट मास्टर – 1 पद
  • संगीत शिक्षक – 1 पद
  • कार्यालय अधीक्षक – 1 पद
  • लाइब्रेरियन – 1 पद
  • लैब असिस्‍टेंट (रसायन विज्ञान) – 1 पद
  • काउंसलर – 1 पद
  • पीटीआई/पीईएम-कम-मैट्रन – 1 पद
  • नर्सिंग सिस्टर (केवल महिला) – 1 पद

आयु सीमा- टीजीटी हिंदी, आर्ट मास्टर, म्यूजिक टीचर और लाइब्रेरियन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 21 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए। ‌अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 50 साल निर्धारित की गई। ‌

योग्यता- अकाउंटेंट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से B.com की डिग्री होनी चाहिए। जनरल एंप्लॉई पदों के लिए उम्मीदवार कक्षा 10वीं और लैब असिस्टेंट पदों के लिए कक्षा 12वीं पास होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया- इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार Sainik School Vacancy 2022 के लिए निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर 21 मार्च 2022 तक भेज सकते हैं।

सैलरी- 18 हजार से 44900 तक सैलरी मिलेगी।

आवेदन शुल्क- सामान्य और अन्य पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

स्कूल का पता है – प्राचार्य, सैनिक स्कूल मैनपुरी, ग्राम- नउनेर खर्रा, आगरा रोड, तहसील- सदर मैनपुरी, जिला-मैनपुरी, उत्तर प्रदेश – 205119।www.sainikschoolmainpuri.com

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews