Sarkari Naukari: नगर निगम में निकली बंपर भर्ती, 306 पद खाली, 5 अगस्त तक करें आवेदन, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन, जानें डिटेल

इंदौर नगर पालिका निगम में 300 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग है। आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2024 है।
BPSSC Steno ASI Recruitment 2024

Sarkari Naukari 2024: इंदौर नगर पालिका निगम ने तृतीया श्रेणी और संविदा के विभिन्न पदों पर भर्ती (IMC Recruitment 2024) निकाली है। रिक्त पदों की संख्या 306 है।  आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 5 अगस्त 2024 तक ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।  चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति सहायक ग्रेड 3, लीडिंग फायरमैन, फायरमैन, समयपाल, माली प्रशिक्षित, सहायक राजस्व निरीक्षक, कैशियर, सफाई संरक्षक, सहायक अतिक्रमण अधिकारी, सहायक सामुदायिक अधिकारी समेत अन्य पदों पर की जाएगी। उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद भी आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews