Sarkari Naukari 2024: बीसीसीएल ने निकाली कई पदों पर भर्ती, 7 मई तक करें आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

BCCL ने ड्राइवर के कई पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 8वीं पास उम्मीदवार 7 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
bccl recruitment

Sarkari Naukari 2024: भारत कुकिंग कोल लिमिटेड (BCCL Recruitment 2024) ने कई पदों पर भर्ती निकली है। बीसीसीएल ने श्रम शक्ति बजट 2023-24 के अनुसार ड्राइवर (टी) कैट-II पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों को आवेदन के लिए आमंत्रित किया है। रिक्त पदों की संख्या कुल 59 है, जिसमें से जनरल के लिए 45, एससी के लिए 10 और एसटी के लिए 4 पद रिजर्व हैं।

योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 8वीं पास होना अनिवार्य है। कंपनी का कोई लॉरी क्लीनर/हेल्पर या कोई अन्य स्थायी कर्मचारी आवेदन कर सकता है। इसके अलावा कैडिडेट्स के पास भारी वाहन चलाने के लिए की वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए।

आवेदन की अंतिम तिथि

आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार हेडक्वार्टर यूनिट के लिए 29 अप्रैल 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। एनईई डिपार्टमेंट बीसीसीएल और हेडक्वार्टर के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 मई 2024 है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन ट्रेड/ऐप्टिट्यूड टेस्ट के आधार पर होगा। कैडिडेट्स को ड्राइविंग स्किल भी दिखाने की जरूरत पड़ेगी। परीक्षा 100 अंकों की होगी। पसिंग मार्क्स 40 होगा। एससी/एसटी के लिए कट-ऑफ 35 होगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.bcclweb.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “BCCL Recruitment 2024” के लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी को दर्ज करें। जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आप फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews