Sarkari Naukari: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए निकली 400 पदों पर भर्ती

Sarkari Naukari: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए निकली 400 पदों पर भर्ती

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Sarkari Naukari:- एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI Recruitment 2022) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी हुए हैं, जिसके मुताबिक कुल 400 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। बता दें की उम्मीदवारों की नियुक्ति एयर ट्रेफिक कंट्रोल के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है, जिसके लियी उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… किसानों को मिली केंद्र सरकार की सौगात! खरीफ फसलों पर बढ़ी MSP, इन फसलों के मूल्य में इतनी हुई वृद्धि

आवेदन प्रक्रिया की तारीख

आवेदन की प्रक्रिया 15 जून से शुरू हो सकती है और उम्मीदवार 14 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और पात्रता

स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे, जिससे जुड़ी जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा निर्धारित की गई। 27 वर्ष से अधिक उम्र के उमीदवार आवेदन नहीं कर पाएंगे। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देख सकते हैं: ऑफिशियल नोटिफिकेशन

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews