Sarkari Naukari: EPFO दे रहा इंजीनियर को नौकरी का मौका, मिलेगी अच्छी सैलरी, जाने डीटेल

Sarkari Naukari: EPFO दे रहा इंजीनियर को नौकरी का मौका, मिलेगी अच्छी सैलरी, जाने डीटेल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation) यानि EPFO ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। चीफ इंजीनियर, एग्ज़ेक्यटिव इंजीनियर, असिस्टेंट एग्ज़ेक्यटिव इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के पद भर्ती उम्मीदवारों की भर्ती होगी।

आवेदन और वैकेंसी की संख्या

कुल वैकेंसी की संख्या 57 है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2022 है।

यह भी पढ़े… Paytm से Recharge करने पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज, करना पड़ सकता है इतना भुगतान, जाने

योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा सर्टिफिकेट किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से होनी चाहिए।

आयु सीमा

आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 56 साल है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं: ऑफिशियल नोटिफिकेशन

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews