Sarkari Naukari: युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, मिलेगी अच्छी सैलरी, जाने डीटेल        

job alert

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Sarkari Naukari:- हाल ही में नैशनल रिसर्च डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने भर्ती (NRDC Recruitment 2022) के नोटिफिकेशन जारी किए है, जिसके मुताबिक मैनेजर, असिस्टेंट पर्सनल ऑफिसर, असिस्टेंट डेवलपमेंट इंजीनियर, टेक्निकल असिस्टेंट और असिस्टेंट अकाउंटेंट के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। कुल वैकेंसी की संख्या 13 है।

आवेदन और चयन प्रक्रिया

उम्मीदवार 16 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अप्लाइ करने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवारों को किसी प्रकार के शुल्क भुगतान की जरूरत नहीं होगी। बता दें की उम्मीदवारों का चयन एक इंटरव्यू के आधार पर होगा।

यह भी पढ़े… चार धाम यात्रा का बना रहें है प्लान तो जरूर पढ़े यह खबर, सरकार ने बदले ये नियम, जाने यहाँ

आयु सीमा और योग्ता

ग्रेजुएट पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। अलग-अलग पद आवेदन करने के लिए योग्यता भी अलग होगी। जिसकी जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते है। विभिन्न पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा भी अलग है।

  • मैनेजर- 35 साल
  • असिस्टेंट डेवलपमेंट इंजीनियर- 28 साल
  • असिस्टेंट पर्सनल ऑफिसर- 26 साल
  • टेक्निकल असिस्टेंट- 26 साल
  • असिस्टेंट अकाउंटेंट- 26 साल

अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देख सकते हैं। नीचे ऑफिशियल वेबसाईट का लिंक भी है, जहां विज़िट कर आप आवेदन कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews