Sarkari Naukari: बीएसएफ में निकली 1312 पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, यहाँ जानें डिटेल्स

Indian Postal Department

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बॉर्डर सेक्योरिटी फोर्स (BSF Recruitment) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। जिन भी उम्मीदवारों को बीएसएफ़ का हिस्सा बनने की चाह है वो 20 अगस्त 2022 से आवेदन कर सकते हैं। कुल वैकेंसी की संख्या 1312 है। हेड कॉन्स्टेबल पद पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। बता दें की आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त 2022 को समाप्त हो जाएगी।

यह भी पढ़े… Honda जल्द हटाएगा अपने नए स्कूटर से पर्दा, जारी किया टीज़र, जानें डिटेल्स  

982 वैकेंसी हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और 330 वैकेंसी हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो मैकेनिक) पद के लिए हैं। महिला और पुरुष दोनों ही आवेदन के पात्र हैं। जिसमें से 26 पद जनरल केटेगरी, EWS केटेगरी के लिए 34 पद, ओबीसी के लिए 7, एससी के लिए 15 और एसटी के 12 उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़े… करीना कपूर ने Alia Bhatt की प्रेग्नेंसी पर कही ऐसी बात, सुनकर हैरान रह गए फैंस

दसवीं पास उम्मीदवार भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के निर्धारित आयु सीमा कम से कम 18 साल और अधिकतम 25 साल है। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 25,000 रुपये से लेकर 81,000 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे देख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews