Honda जल्द हटाएगा अपने नए स्कूटर से पर्दा, जारी किया टीज़र, जानें डिटेल्स

Honda जल्द हटाएगा अपने नए स्कूटर से पर्दा, जारी किया टीज़र, जानें डिटेल्स

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में Honda ने अपनी नई बाइक लॉन्च की है। बहुत जल्द कंपनी अपने स्कूटर पर से भी पर्दा हटाने वाली है। हाल ही में होंडा ने एक टीज़र जारी किया है। हालांकि टीज़र में स्कूटर से जुड़ी अन्य कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह “Activa 7G” हो सकता है। टीज़र में दिखाए गए स्कूटर का फ्रंट और डिजाइन काफी हद्द तक Activa 6G से मिलता-जुलता है।

Activa 6g

बता दें Activa 7G का इंतजार काफी लंबे समय से है। आखिरी बार Activa के नए जनरेशन के मॉडल की जानकारी जनवरी 2020 में आई थी। दो साल पहले Activa 6G पेश किया गया था। Activa अब तक के सबसे बेस्ट सेलिंग स्कूटर में से एक है। भारत में Activa के मॉडल्स की बिक्री भी बहुत हुई है।

यह भी पढ़े… Xiaomi ला रहा है अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन “MIX Fold 2”, लॉन्चिंग डेट हुई कन्फर्म, यहाँ जानें डिटेल्स

कहा जा रहा है की होंडा के नए Activa 7G के तीन वेरिएन्ट भारत में लॉन्च होंगे: स्पोर्ट्स, नॉर्मल और स्टैन्डर्ड। इस मॉडल में 110cc फैन कूल्ड 4 स्ट्रोक इंजन उपलब्ध हो सकता है। साथ इसका दमदार इंजन 7.68 bhp पॉवर और 8.79 Nm पीक टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम होगा। यह Activa 6G का अपडेटेड मॉडल होगा। जिसके फ्रंट में एलईडी हेडलाइट्स हो सकता है। उम्मीद है की यह स्कूटर आने वाले फेस्टिव सीजन में मार्केट में पेश किया जाएगा। बात कीमत की करें तो Activa 7G की कीमत Activa 6G से अधिक हो सकती है। फिलहाल, Activa 6G के डीलक्स और स्टैन्डर्ड मॉडल की कीमत 72,400 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews