Sarkari Naukari: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में निकली 139 पदों पर भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, जानें आयु-पात्रता

ISRO Recruitment

CCL Recruitment 2022: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (Central Coalfields Limited) ने भर्ती के नए नोटिफिकेशन जारी किए हैं, जिसके मुताबिक जूनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर (ट्रेनी) के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया आज यानी 16 नवंबर 2022 से शुरू हो चुकी है। नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 6 दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। कुल वैकेंसी की संख्या 139 है। जिसमें से जनरल के लिए 99, एससी के लिए 33, एसटी के लिए 7 पद रीज़र्व्ड है।

योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का दसवीं पास होना अनिवार्य होगा। बता दें केवल परमानेंट एंप्लॉय मैट्रिक के सर्टिफिकेट और 3 साल कंपनी में सर्विस के साथ आवेदन कर सकता है। योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें, जो आपको ऑफिशियल वेबसाईट पर मिल जाएगी।

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और Proficiency टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों की टाइपिंग स्पीड एप्टिट्यूड टेस्ट के दौरान देखी जाएगी। कुल परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 70 अंकों का लिखित परीक्षा और 30 अंकों का Proficiency टेस्ट होगा। उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट www.centralcoalfields.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews