Sarkari Naukari: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में निकली 316 पदों पर भर्ती, 22 नवंबर से पहले करें आवेदन, जानें आयु-पात्रता

Sarkari Naukari: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में निकली 316 पदों पर भर्ती, 22 नवंबर से पहले करें आवेदन, जानें आयु-पात्रता

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (Western Coalfields Limited) ने भर्ती के नोटिफिकेशन (WCL Recruitment Notification) जारी कर दिए हैं। इंजीनियरिंग ग्रैजुएट्स और डिप्लोमा इंजीनियर के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। कुल वैकेंसी की संख्या 316 है। जिसमें 101 पद ग्रैजुएट अप्रेंटिस और 215 पर टेक्निशियन अप्रेंटिस के लिए रिक्त है। आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर 2022 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 22 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में होगी।

यह भी पढ़ें…फेस्टिव सीजन की वजह से अगर आपका वजन बढ़ गया है तो वजन घटाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

योग्यता और आयु सीमा

ग्रैजुएट अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास BE/BTech की डिग्री माइनिंग इंजीनियरिंग के क्षेत्र में होगा अनिवार्य होगा। वहीं टेक्निशियन अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग डिप्लोमा माइनिंग/माइनिंग Surveying की योग्यता होना अनिवार्य होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 18 साल है।

सैलरी और चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन उनके रिजल्ट्स के आधार पर की जाएगी। ग्रैजुएट अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 9 हजार रुपये का स्टीपेंड दिया जाएगा। टेक्निशियन अप्रेंटिस को 8 हजार रुपये का स्टीपेंड मिलेगा।

आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी। नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट http://www.westerncoal.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews