Sarkari Naukari: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में निकली 465 पदों पर भर्ती, 30 नवंबर से पहले करें आवेदन

BEML recruitment

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation Limited) ने भर्ती के नए नोटिफिकेशन (IOCL Recruitment Notification) जारी किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक अप्रेन्टिस पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। कुल वैकेंसी की संख्या 465 है। वेस्टर्न रीजन पाइप लाइंस, नॉर्थन रीजन पाइपलाइन, साउदर्न रीजन पाइपलाइन, ईस्टर्न रीजन पाइपलाइन, साउथ ईस्टर्न रीजन पाइपलाइन डिविजन में उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। देश के 18 राज्यों में उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 30 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें…Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम देगी बेहतर रिटर्न, कुछ सालों में पैसा होगा डबल, 1000 रुपये का करें निवेश

योग्यता और आयु सीमा

बारहवीं पास/ डिप्लोमा/ ग्रेजुएशन की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल  नोटिफिकेशन जरूर देखें। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा कम से कम 18 साल और अधिकतम 24 साल है।

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जो 18 दिसंबर 2022 को आयोजित हो सकता है उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट https://plapps.indianoil.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews