Sarkari Naukari: सेंट्रल रेलवे में निकली 596 पदों पर भर्ती, 28 नवंबर से पहले करें आवेदन, जानें आयु-पात्रता

ICMR Recruitment 2024

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यदि आप भी इंडियन रेलवे में नौकरी (Sarkari Naukari) की चाह रखते हैं, तो रेलवे रिक्रूटमेंट सेल आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। आरआरसी, सेंट्रल रेलवे (Central Railway) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। अधिसूचना के मुताबिक कुल 596 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। स्टेनोग्राफर, टिकट क्लर्क, गुड्ज़ गार्ड, स्टेशन मास्टर, जूनियर अकाउंटस् असिस्टेंट समेत कई अन्य पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 28 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें…Government Job 2022 : यहाँ 3673 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 15 नवंबर से पहले करें आवेदन

वैकेंसी की संख्या ‘

सीनियर कमर्शियल/टिकट क्लर्क के लिए 154, स्टेनोग्राफर के लिए 8, गुड्ज़ गार्ड के लिए 46, स्टेशन मास्टर के लिए 75, जूनियर कमर्शियल के लिए 126, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट के लिए 150 और अकाउंटस् क्लर्क के लिए 37 पद रिक्त हैं। विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है।

योग्यता और आयु सीमा

स्टेनोग्राफर, जूनियर कमर्शियल क्लर्क, अकाउंटस् क्लर्क के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जूनियर अकाउंटस् असिस्टेंट, सीनियर कमर्शियल क्लर्क और गुड्ज़ गार्ड के पद पर आवेदन करने केलिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिग्री होना अनिवार्य होगा। आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 42 साल है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी।

यह भी पढ़ें…MP Teacher Recruitment :17 नवंबर से ऑनलाइन प्रक्रिया ,होगी संयुक्त काउंसलिंग, 18000 पदों पर की जाएगी भर्ती, जानें अपडेट

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (लिखित परीक्षा), स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट www.rrccr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए किसी प्रकार के आवेदन शुल्क भुगतान की जरूरत नहीं होगी। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews