Sarkari Naukari: सेंट्रल सिल्क बोर्ड में निकली 66 पदों पर भर्ती, 1 लाख रुपये से अधिक की सैलरी, जानें डिटेल्स

Sarkari Naukari: सेंट्रल सिल्क बोर्ड में निकली 66 पदों पर भर्ती, 1 लाख रुपये से अधिक की सैलरी, जानें डिटेल्स

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सेंट्रल सिल्क बोर्ड (Central Silk Board) ने हाल ही में भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। यह मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल्स के अंतर्गत आने वाली एक संस्था है। अधिसूचना के मुताबिक 66 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। उम्मीदवार 19 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। यह वैकेंसी वैज्ञानिक बी पदों के लिए है।

यह भी पढ़े… Motorola के तीन नए स्मार्टफोन जल्द मचाएंगे धूम, डेट हुई कन्फर्म, किसी का कैमरा खास, कोई फोल्डेबल, यहाँ जानें

साइंस या ऐग्रिकल्चरल साइंस में मास्टर्स की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन ICAR AICE-JRF/SRF (Ph.D)-2022 परीक्षा के आधार किया जाएगा। यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाती है। योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मेदवार ऑफिसियल वेबसाईट पर विज़िट कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… Samsung के दोनों फोल्डेबल स्मार्टफोन से हटा पर्दा, डिजाइन ने बनाया लोगों को दीवाना, कीमत का भी हुआ खुलासा

नियुक्ति के बाद लेवल 10 7वें CPC के आधार पर 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार 10 अगस्त से पहले ICAR AICE-JRF/SRF (Ph.D)-2022 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए hhtp://icar.nta.nic.in/ पर विज़िट कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाईट पर देख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews