Sarkari Naukari: FSSAI में निकली कई पदों भर्ती, 2 लाख रुपये तक की सैलरी, जानें आयु-पात्रता और नियम

fssai

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में द फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI Recruitment) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक सीनियर मैनेजर, ज्वाइंट डायरेक्टर, डेप्युटी डायरेक्टर, एडवाइजर, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, सेक्रेटरी, पर्सनल सेक्रेटरी, असिस्टेंट मैनेजर, असिस्टेंट स्टाफ कार ड्राइवर और जूनियर असिस्टेंट के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। आवेदन प्रक्रिया आज यानी 10 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 5 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े…Honor X40GT का पहला लुक आया सामने, कुछ दिनों में होगा लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और अन्य डिटेल्स

वैकेंसी की संख्या

कुल वैकेंसी की संख्या 79 है। ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर 6, सीनियर मैनेजर के पद पर एक, एडवाइजर के पद पर एक, सीनियर मैनेजर के पद पर दो, मैनेजर के पद पर दो, डेप्यूटी डायरेक्टर के पद पर 7, असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर 6, एडवाइजर के पद पर एक, सीनियर मैनेजर के पद पर दो, असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर 6, डेप्युटी मैनेजर के पद पर 3, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पद पर 7, सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी के पद पर 4, पर्सनल सेक्रेटरी के पद पर 15 असिस्टेंट मैनेजर के पद पर एक, जूनियर असिस्टेंट के पद पर 13,  स्टाफ कार ड्राइवर के पद पर 3 और असिस्टेंट के पद पर 7 वैकेंसी है।

यह भी पढ़े…पहले भैंस फिर गाय से टकराने के बाद अब जाम हुआ Vande Bharat Express का पहिया, रेलकर्मी की सतर्कता से टला हादसा

योग्यता और सैलरी

विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता, आयु सीमा और सैलरी निर्धारित की गई है। कुछ पदों पर नियुक्ति के बाद (एडवाइजर, सीनियर मैनेजर, जॉइन्ट डायरेक्टर और डेप्यूटी डायरेक्टर) उम्मीदवारों को 2 लाख रुपये से अधिक की सैलरी मिल सकती है। योग्यता, आयु सीमा और सैलरी से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार सबसे पहले ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर आवेदन पत्र भरकर सबमिट करें। उसके बाद आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी निकाल कर सही पते पर भेजना अनिवार्य होगा। साथ ही डॉक्यूमेंट को भी अटैच करना जरूरी होगा। आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें, जिसकी लिंक नीचे दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews