Sarkari Naukari: इसरो में निकली शिक्षक पदों पर भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी, यहाँ जानें डिटेल्स

Sarkari Naukari: इसरो में निकली शिक्षक पदों पर भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी, यहाँ जानें डिटेल्स

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। शिक्षक पद पर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को इसरो (ISRO) नौकरी का सुनहरा मौका दे रहा है। हाल ही में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के सतीश धवन स्पेस सेन्टर, श्रीहरिकोटा ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। प्राइमरी टीचर, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। बता दें की आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त 2022 से शुरू हो रही है और उम्मीदवार 28 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… MP : किसानों को 4 साल बाद भी नहीं हुआ बकाए का भुगतान, हाई कोर्ट सख्त, 25 हजार रुपए जुर्माने के साथ लगाई कड़ी फटकार

योग्यता और पात्रता

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोस्ट ग्रेजुएट टीचर पद पर आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा 18 साल से लेकर 40 साल तक है। ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर पद पर आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा 18 साल से लेकर 35 साल तक है और प्राइमरी टीचर के पद पर आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा 18 साल से लेकर 30 साल तक। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बीएड की डिग्री होना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़े… CTET 2022 : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट, नोटिफिकेशन पर जानें नवीन जानकारी, आवश्यक नियम और पात्रता

सैलरी

पीजीटी पद पर नियुक्ति के बाद 47000 से लेकर 151000 रूपये तक की सैलरी दी जाएगी। टीजीटी पद पर नियुक्त हुए उम्मीदवारों को 47000 से लेकर 151000 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। प्राइमरी टीचर पद पर नियुक्त हुए उम्मीदवारों को 34,000 से लेकर 112000 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं जो उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगी।

लिंक: http://sdsc.shar.gov.in

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews