Sarkari Naukari: सेंट्रल लेदर रिसर्च इंस्टिट्यूट में निकली है कई पदों पर भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी, जाने डीटेल 

Sarkari Naukari: सेंट्रल लेदर रिसर्च इंस्टिट्यूट में निकली है कई पदों पर भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी, जाने डीटेल 

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Sarkari Naukari:- CSIR-सेंट्रल लेदर रिसर्च इंस्टिट्यूट, अदयर, चेन्नई ने कई पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए है। 55 टेक्निशियन पदों और 1 हिन्दी ट्रैन्ज़्लैटर के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों को बता दें की आवेदन शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 20 जून,2022 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर 20 जून तक आवेदन कर सकते हैं तो वहीं ऑफलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2022 है।

आयु सीमा

जूनियर ट्रैन्ज़्लैटर पद आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 साल है। वहीं टेक्निशियन पद 28 साल की आयु से अधिक के उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

यह भी पढ़े… अब बिलासपुर-भोपाल फ्लाइट सेवा शुरू, सीएम भूपेश बघेल ने किया शुभारंभ, आज 50 यात्री भोपाल के लिए रवाना 

सैलरी

नियुक्ति के बाद जूनियर ट्रैन्ज़्लैटर को करीब 61,818 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। तो वहीं टेक्निशियन पद नियुक्त हुए उम्मीदवारों को करीब 33, 500 रुपए तक की सैलरी हर महीने मिलेगी।

आवेदन 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे देख सकते है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews