Sarkari Naukari: यहाँ प्रोफेसर पदों पर निकली है भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई, जाने

Sarkari Naukari: यहाँ प्रोफेसर पदों पर निकली है भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई, जाने

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Sarkari Naukari:- हाल ही में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च अहमदाबाद (NIPER Recruitment) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। प्रोफ़ेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और अन्य कई नॉन-फैकेल्टी पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। कुल वैकेंसी की संख्या 23 है। नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है।

यह भी पढ़े… भारत में जल्द शुरू होगी ई-पासपोर्ट सुविधा, पुलिस सत्यापन में भी लगेगा कम समय, विदेश मंत्री ने की घोषणा

योग्यता, पात्रता और चयन प्रक्रिया

आवेदन शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 11 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 27 साल और अधिकतम 50 साल है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन एक टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सैलरी प्रक्रिया से जुड़ी जानकारियों के लिए उम्मीदवार ऑफिशल नोटिफिकेशन नीचे देख सकते हैं।

यह भी पढ़े… Xiaomi 12 Ultra इस दिन होगा लॉन्च, कुछ दिनों में इंतजार होगा खत्म, जाने तारीख और फीचर्स

आवेदन

उम्मीदवार 11 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।  आवेदन करने के लिए उन्हें किसी भी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews