महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक में निकली है भर्ती, आवेदन की डेट आगे बढ़ी, अब 23 नवंबर तक करें अप्लाई , जानें आयु सीमा-पात्रता

ट्रेनी जूनियर अधिकारी के लिए न्यूनतम आयु 23 साल तो अधिकतम आयु 32 साल और ट्रेनी एसोसिएट के लिए न्यूनतम आयु 21 साल तो अधिकतम आयु 38 साल तक निर्धारित की गई है।
Telangana District Court Recruitment 2026

Maharashtra State Cooperative Bank Job: महाराष्ट्र राज्य सहकारी (MSC) बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एमएससी ने जूनियर ऑफिसर ग्रेड में ट्रेनी ऑफिसर और बैंक में ट्रेनी असिस्टेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 19 अक्टूबर से जारी है और 23 नवंबर लास्ट डेट है।पहले 8 नवंबर अंतिम तिथि थी लेकिन इसे 15 आगे बढ़ा दिया गया है।

संगठन नियत तिथि के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार वेबसाइट mscbank.com पर जाकर समय सीमा पर या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Maharashtra State Cooperative Bank Job:

कुल पद :75

पदों का विवरण

  • प्रशिक्षु जूनियर अधिकारी – 25
  • प्रशिक्षु सहयोगी – 50

आयु सीमा : ट्रेनी जूनियर अधिकारी के लिए न्यूनतम आयु 23 साल और अधिकतम आयु 32 साल और ट्रेनी एसोसिएट के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 38 साल तक।

पात्रता : किसी भी विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक उपाधि। मराठी विषय के साथ मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।ट्रेनिंग एसोसिएट पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार को अंग्रेजी अथवा मराठी टाइपिंग का ज्ञान होना बेहद जरूरी है।

आवेदन फीस: प्रशिक्षु जूनियर अधिकारियों के लिए आवेदन फीस 1770 रुपये और प्रशिक्षु सहयोगियों के लिए यह 1180 रुपये है।इसमें जीएसटी भी शामिल है।

सैलरी: ट्रेनिंग जूनियर ऑफिसर Rs. 30,000 (ट्रेनिंग के दौरान), Rs. 49,000 per month (ट्रेनिंग के बाद )। ट्रेनी एसोसिएट Rs. 25,000 ( ट्रेनिंग के दौरान) Rs. 32,000 per month (ट्रेनिंग के बाद)

चयन प्रक्रिया: परीक्षा के माध्यम से

https://www.mscbank.com/Careers.aspx

https://www.mscbank.com/Documents/Careers/RECRUITMENT%20ADV%20-%2019.10.2024.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews