SBI CBO Recruitment: बैंक में निकली 1422 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन, जानें आयु-पात्रता

IDBI

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर पद (SBI CBO Recruitment 2022) के लिए भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। कुल 1422 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 18 अक्टूबर 2022 से शुरू हो रही है। नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर 7 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। देश के विभिन्न शहरों में उम्मीदवारों की भर्ती होगी, जिसमें से सबसे ज्यादा वैकेंसी जयपुर और महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में वैकेंसी की संख्या 200 है और जयपुर में कुल 300 पद रिक्त हैं।

यह भी पढ़े…RBI ने उठाया सख्त कदम, इन 2 बैंकों पर लगाया लाखों का जुर्माना, ये है वजह, यहाँ जानें बैंक का नाम

योग्यता और आयु सीमा

भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/इंस्टिट्यूट से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा कम से कम 20 साल और अधिकतम 30 साल है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

सैलरी और चयन प्रक्रिया

नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 36,000 रुपये की सैलरी हर महीने दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2022 को होगा।

यह भी पढ़े…MP Govt Job: इन पदों पर निकली है भर्ती, 1 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, दिसंबर में परीक्षा, जानें नियम-पात्रता

आवेदन

उम्मीदवार https://ibpsonline.ibps.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए जनरल केटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवारों को किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें, जिसकी लिंक नीचे दी गई है। उम्मीदवार अपडेट के लिए https://bank.sbi/careers पर विज़िट करते रहें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews