SBI ने निकाली 13000 से ज्यादा भर्ती, ऐसे होगा आवेदन, जानें अंतिम तिथि, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

भारतीय स्टेट बैंक में 13000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट SBI.CO.IN पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस खबर में जानिए इसके जरूरी आयु सीमा और योग्यता की पूरी जानकारी।
SBI ने निकाली 13000 से ज्यादा भर्ती, ऐसे होगा आवेदन, जानें अंतिम तिथि, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

भारतीय स्टेट बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने जूनियर एसोसिएट क्लर्क (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के 13000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदक अधिकारिक वेबसाइट SBI.CO.IN पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आवेदन से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।

13,735 वेकेंसीज को एसबीआई जूनियर क्लर्क भर्ती 2024 अभियान के तहत पूर्ण किए जाने की बैंक की तैयारी है। आवेदन की प्रक्रिया दिसंबर से प्रारंभ हो चुकी है और यह 7 जनवरी तक जारी रहेगी। 7 जनवरी आवेदन की अंतिम तिथि है।

कब आयोजित की जाएगी परीक्षा

आपको बता दें एसबीआई जूनियर क्लर्क भर्ती 2024 की प्रारंभिक परीक्षा 2025 के फरवरी माह में और मुख्य परीक्षा 2025 के मार्च या अप्रैल महीने में होने की संभावना है। योग्य उम्मीदवार इससे जुड़ी अधिक जानकारी बैंक की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

क्या है एलिजिबिल्टी क्राइटेरिया और आवेदन की निर्धारित फीस

एसबीआई जूनियर क्लर्क भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल 2024 को अधिकतम 28 वर्ष और न्यूनतम 20 वर्ष होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट का प्रावधान नोटिफिकेशन में दर्शाया गया है। जिसे छात्र पढ़कर तदानुसार आवेदन कर सकते हैं। आवेदक के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ लोकल लैंग्वेज की नॉलेज भी होनी चाहिए।

इसके अलावा ओबीसी, अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस उम्मीद वालों के लिए आवेदन शुल्क 750 सो रुपए तय किया गया है। जबकि एससी, एसटी और पीएच लिए किसी भी तरह का शुल्क लागू नहीं है। आवेदन शुल्क किसी भी तौर पर ऑफलाइन मोड में जमा किए जाने की प्रक्रिया नहीं है, यह सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जाएगा।

कितना दिया जाएगा जूनियर एसोसिएट क्लर्क को वेतन

बात करें जूनियर एसोसिएट क्लर्क पद पर चयनित उम्मीदवारों के वेतन की तो उसका बेसिक पे 26,730 रुपये होगा (Rs.24050-1340/3-28070-1650/3-33020-2000/4-41020-2340/7-57400-4400/1-61800-2680/1-64480) होगा। इस बेसिक पे में दो वेतन वृद्धि भी शामिल की जाएंगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews