Scholarships : अगर आप विदेश में स्कॉलरशिप्स लेकर पढ़ना चाहते है तो सुनहरा अवसर, जानें अंतिम तिथि

Scholarship

Scholarships for Women in STEM : यह स्कॉलरशिप प्रोग्राम यूके के विश्वविद्यालयों और ब्रिटिश काउंसिल द्वारा साझेदारी में पेश किया गया है। इस प्रोग्राम के तहत महिलाओं के लिए यूके में चुनिंदा विश्वविद्यालयों में साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स (एसटीईएम) विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने वाली मेधावी महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

योग्यता

आवेदक महिलाओं का एसटीईएम विषयों में ग्रेजुएट होना आवश्यक है। इसके लिए यूके के किसी विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम के लिए एडमिशन सुरक्षित करना भी जरूरी है। चयनित उम्मीदवारों को छात्रवृत्ति समाप्त होने के बाद कम से कम दो साल के लिए अपने देश लौटने के लिए सहमत होना पड़ेगा।

क्या मिलेगा

चयनित उम्मीदवारों को पूरी ट्यूशन फीस, लिविंग स्टाइपेंड, ट्रेवल कॉस्ट, हेल्थ कवरेज और अन्य लाभ मिलेंगे।

आवेदन की अंतिम तारीख

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल2024 तक है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews