Sarkari Naukari: सेबी में युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, जानें डीटेल

Sarkari Naukari: सेबी में युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, जानें डीटेल

SEBI

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI Recruitment) ने हाल ही में भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। ग्रेड ए ऑफिसर असिस्टेंट मैनेजर के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। यदि आप भी सेबी में नौकरी की चाह रखते हैं तो ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें की आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई 2022 से शुरू होगी और 31 जुलाई 2022 आवेदन करने की आखिरी तारीख है। कुल वैकेंसी की संख्या 24 है। जहां जनरल के लिए 11, ओबीसी के लिए 5, एससी के लिए 4 और एसटी के लिए 4 पद रिक्त हैं।

यह भी पढ़े… WhatsApp का नया फीचर मचाएगा बवाल, अब स्टेटस लगाना होगा और भी मजेदार, जानें कैसे

सैलरी, आयु सीमा और योग्यता

नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को करीब 44500 रुपये की सैलरी दी जाएगी। इंजीनियरिंग/ कंप्युटर एप्लीकेशन/ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में बैच्लर डिग्री की योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 जून 2022 तक 30 साल होनी चाहिए। उम्मीदवारों की जन्म तिथि 1 जुलाई, 1992 के बाद होना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़े… Samsung Galaxy M13 सीरीज की हुई भारत में एंट्री, कम कीमत मिलेंगे धांसू फीचर्स, जानें कीमत और खास बातें

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन तीन फेज की परीक्षा के आधार पर होगा। फेज 1 की परीक्षा 27 अगस्त 2022 को होगी। वहीं फेज 2 की परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर को होगा। फेज 3 में इंटरव्यू का आयोजन होगा, जिसकी तारीख की घोषणा अब तक नहीं हुई है। आवेदन करने के लिए जनरल/ ओबीसी/ इडब्ल्यूएस केटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी केटेगरी के उम्मीदवारों को केवल 100 रुपये का भुगतान करना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews