SJVN Recruitment 2022: फ्रेशर्स के लिए खुशखबरी! स्टीपेंड सहित एक साल के लिए ट्रेनिंग का सुनहरा मौका

SJVN Recruitment 2022: फ्रेशर्स के लिए खुशखबरी! स्टीपेंड सहित एक साल के लिए ट्रेनिंग का सुनहरा मौका

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में सतलुज जल विद्युत निगम ( SJVN )  ने 2022 में इंजीनियर ग्रेजुएट और आईआईटी के उम्मीदवारों के लिए अप्रेन्टिस  के आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी किए हैं। बता दें कि SJVN हिमाचल प्रदेश में स्थित एक इंडियन पब्लिक सेक्टर हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावरजनरेशन और  ट्रांसमिशन प्लांट है। इस दौरान ट्रेनिंग के लिए प्रतिमा  स्टीपेंड भी निर्धारित किया गया है। ग्रैजुएट अप्रेंटिस के लिए ₹10000 प्रतिमाह, तो वही डिप्लोमा अप्रेंटिस को ₹8000 प्रतिमाह  और आईटीआई अपरेंटिस को ₹7000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

यह भी पढ़े … MP Weather: सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, बूंदाबांदी के आसार, जानें पूरे हफ्ते का हाल

वैकेंसी की संख्या कुल 60 हैं:

ग्रेजुएट अप्रेंटिस ( Graduate apprentice) –20
डिप्लोमा अप्रेंटिस ( Diploma apprentice) – 20
आईटीआई अप्रेंटिस ( ITI apprentice) –20

यह भी पढ़े … कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, जल्द सैलरी में होगा 26000 से 96 हजार तक इजाफा! देखें कैलकुलेशन

आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष है, जिसमें आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी। तो वही पीडब्ल्यूडी के उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी। आवेदन  1 मार्च से शुरू होने वाले हैं और आखिरी तारीख 3 मार्च 31 मार्च 2022 तक निर्धारित की गई है। ट्रेनिंग पूरे एक साल की होगी। आवेदन करने के लिए उमीदवारों को 100 रूपये एप्लीकेशन फ़ीस का भुगतान करना को होगा। और उम्मीदवार आवेदन sjvn के ऑफिशियल वेबसाइट www.sjvn.nic.in. से कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

SJVN-Recruitment-2022-Notification

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews