साउथ इंडियन बैंक में निकली है विभिन्न पदों पर भर्ती , 19 मई से आवेदन, जानें आयु-पात्रता और सैलरी पैकेज

साउथ इंडियन बैंक में भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। 30 अप्रैल 2025 की स्थिति में अधिकतम उम्र 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
sarkari jobs

SIB Bank : साउथ इंडियन बैंक में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। बैंक ने जूनियर ऑफिसर/ बिजनेस प्रमोशन ऑफिसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन की प्रक्रिया 19 मई 2025 से शुरू होगी।उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट southindianbank.com पर जाकर 26 मई तक फॉर्म भर सकते है।

चयनित उम्मीदवारों को 3 साल की अवधि के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर नियुक्ति दी जाएगी।उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

South Indian Bank Recruitment 2025

  • आयु सीमा और योग्यता : उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। 30 अप्रैल 2025 की स्थिति में अधिकतम उम्र 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की आयु छूट दी गई है।
  • आवेदन शुल्क : एप्लीकेशन फीस की बात करें तो जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये और एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करने होंगे।बिना फीस जमा किए गए आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  • चयन प्रक्रिया व सैलरी: उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।चयनित उम्मीदवारों को तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किया जाएगा, जिसे बाद में प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया जा सकता है। उम्मीदवारों को सालाना 7.44 लाख रुपये का वेतन पैकेज दिया जाएगा
  • आवेदन की आखिरी तारीख : 26 मई 2025

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और “Recruitment” सेक्शन में जाकर भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • वहां रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें, फिर आवश्यक जानकारी भरें।
  • दस्तावेज़ अपलोड करें और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट करें।
  • फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास ​​सेव रखें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews