SSC 2022: 5 जुलाई से शुरू होगी ये परीक्षा, 7301 पदों पर होनी है भर्ती, ये रहेंगे नियम

SSC Recruitment 2025

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कर्मचारी चयन आयोग (SSC Staff Selection Commission) के उम्मीदारों के लिए बड़ी खबर है।उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार पेपर 1 परीक्षा (SSC MTS and Havaldar Recruitmet 2021) के लिए का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवारों एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइट sscnr.nic.in या sscer.org पर जाकर अपना एडमिट कार्ड (SSC Admit Card) चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. MP Weather: फिर मानसून ने पकड़ी रफ्तार, इन संभागों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, कई सिस्टम एक्टिव

इस परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2022 से होगा  और से शुरू होंगे और 22 जुलाई तक चलेगा। इसके तहत कुल 7301 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। यह परीक्षा बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, दिल्ली, गोवा, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पुणे, रांची, गुवाहाटी और वडोदरा समेत अन्य शहरों में भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढे.. हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 12 हफ्ते के अंदर अर्जित वेतनवृद्धि देने का आदेश, कर्मचारी को जल्द मिलेगा लाभ

एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए आयोजित होने वाला पेपर 1 सीबीटी मोड में आयोजित किया जाएगा।  इसमें अंग्रेजी भाषा, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड और जनरल अवेयरनेस के प्रश्न शामिल होंगे। हर सब्जेक्ट से 25 अंक के 25 सवाल पूछे जाएंगे,  परीक्षा की अवधि 1 घंटे 30 मिनट की होगी।  हर गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

ये रहेंगे नियम 

  • उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर प्रवेश पत्र के अलावा एक फोटो युक्त आधिकारिक पहचान पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर जानें होंगे।
  • एसएससी एमटीएस भर्ती 2022(SSC Recruitment 2022) में आवेदन करने वाले उम्‍मीदवारों को चयनित होने के लिए दो परीक्षा स्टेज से गुजरना होगा।
  • उम्मीदवारों को भर्ती के लिए सबसे पहले पेपर-1 पास करना होगा। जो कि कंप्यूटर आधारित यानी ऑनलाइन होगा।
  • पेपर-1 में सफल होने वाले उम्मीदवारों को पेपर-2 में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। पेपर-2 डिस्क्रिप्टिव होगा। इसमें पेपर-2 क्वॉलिफाइंग होगा।
  • आयोग द्वारा जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार को 40 प्रतिशत और रिजर्व कैटगरी के उम्मीदवार को 35 प्रतिशत क्वॉलिफाइंग नंबर निर्धारित किए गए हैं।
  • हवलदार के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) / शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
  • आयोग पेपर-I में सीसीए-वार और श्रेणी-वार कट-ऑफ तय कर सकता है।पुरुष उम्मीदवारों की ऊंचाई 157.5 सेमी होनी चाहिए।
  • गढ़वाली, असमिया ,गोरखा और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को इसमें 5 सेंटीमीटर की छूट दी जाएगी।महिला उम्मीदवारों की उंचाई 152 सेमी होनी चीहिए।
  • इसमे गढ़वाली, असमिया, गोरखा और अनुसूचित जनजाति की महिला उम्मीदवारों को 2.5 सेंटीमीटर की छूट मिलेगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews