SSC 2023 : उम्मीदवारों के लिए अपडेट, इस परीक्षा की Answer key जारी, ऐसे करें चेक, 16 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति, 5300 से ज्यादा पदों पर होनी है भर्ती

ssc recruitment

SSC Selection Post Phase 11 Answer key 2023 : कर्मचारी चयन आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग ने चयन पोस्ट चरण 11 की आंसर की जारी कर दी है, इसी के साथ एसएससी ने उम्मीदवारों की रिस्पांस शीट भी जारी की हैं, जिन्हें रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करने के बाद डाउनलोड कर सकते है।उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से एसएससी चयन पोस्ट चरण 11 उत्तर कुंजी 2023 डाउनलोड कर सकते है।

5300 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

जो कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से चेक कर सकते है। बता दे कि एसएससी चयन पोस्ट चरण 11 परीक्षा के तहत कुल 5369 पदों के लिए 27 जून से 30 जून 2023 को परीक्षा आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से केंद्र सरकार के तमाम मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में भर्ती की जाएगी।

16 जुलाई तक पेश करें आपत्ति

यदि आप एसएससी फेज 11 उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप प्रति चुनौती दिए गए प्रश्न/उत्तर के लिए 100 रुपये का भुगतान करके आपत्ति उठा सकते हैं। आपत्ति 13 जुलाई 2023 से 16 जुलाई 2023 (शाम 6.00 बजे) तक ऑनलाइन जमा की जा सकती है। अंतिम समय निकल जाने के बाद किसी भी उम्मीदवार की आपत्ति पर कोई विचार नही किया जाएगा।

SSC Selection Post Phase 11 Answer key 2023 ऐसे करें डाउनलोड

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘एसएससी चयन पोस्ट चरण 11 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा की अस्थायी आंसर-की’ पर क्लिक करें।
  3. फिर एसएससी चयन पोस्ट चरण 11 आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड करें।
  4. अंत में, फेज 11 आंसर की का प्रिंट ले। यदि आप आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं, कोई आपत्ति है तो ऊपर दिए गए लिंक से दर्ज कराएं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews