SSC CGL 2023: एसएससी सीजीएल टियर-1 का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक, इस दिन शुरू होगी Tier-2 की परीक्षा

ssc cpo result 2023

SSC CGL Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने कम्बाइन्ड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन टियर 1 (Combined Graduate Level Tier 1 ) का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने पोस्ट और कैटेगरी के अनुसार कट-ऑफ भी जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हो चुके उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर रिजल्ट का पीडीएफ़ डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही कट-ऑफ अंक चेक कर सकते हैं।

कई उम्मीदवारों के रिजल्ट पर लगी रोक

बता दें कि एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई से 27 जुलाई को देश के विभिन्न शहरों और केंद्रों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT Mode) मोड में हुआ था। जिसमें लाखों अभ्यर्थी शामिल हुए थे। कोर्ट के आदेश अनुसार आयोग ने 14 उम्मीदवारों के रिजल्ट पर रोक लगाई है।

कब होगी टियर-2 की परीक्ष?

एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षाओं की तारीख भी सामने आ चुकी है। इस साल 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक एग्जाम आयोजित होंगे। अगले महीने एडमिट कार्ड जारी होंगे।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर “Combined Graduate Level Tier 1 Exam Result” के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर पीडीएफ़ दिखेगा, इसे डाउनलोड करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews