जारी हुई SSC CGL टियर-2 एग्जाम सिटी स्लिप, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड, तारीख घोषित, ऐसे करें डाउनलोड

एसएससी सीजीएल टियर-2 एग्जाम सिटी स्लिप का लिंक एक्टिव हो चुका है। एडमिट कार्ड की तारीख भी सामने आ चुकी है। आइए जानें हॉल टिकट कब आएगा और इसे कैसे डाउनलोड करें?
SSC CGL Tier-2 exam 2024

SSC CGL 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर-2 एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 9 जनवरी को आयोग ने एसएससी सीजीएल शहर सूचना पर्ची, एडमिशन सर्टिफिकेट और स्क्राइब एंट्री पास को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। एडमिट कार्ड के लिए तारीख भी घोषित कर दी गई है।

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 9 सितंबर से लेकर 26 सितंबर के बीच किया गया था। परिणाम 5 दिसंबर को घोषित किए गए थे।  ग्रुप बी और ग्रुप सी के 18226 पदों पर भर्ती होने वाली है। टियर-2 परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी कॉ देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित होगी। टियर-1 में चयनित उम्मीदवार टियर-2 परीक्षा में शामिल होंगे।

ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप और हॉल टिकट (SSC CGL Exam City Slip)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर Log In टैब पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  • लॉग इन करने के बाद सिटी इंटिमेशन स्लिप/एडमिट कार्ड दिखेगा। इसे चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार हॉल टिकट या सिटी इंटिमेशन स्लिप का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख लें।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड? (SSC CGL Tier 2 Admit Card)

नोटिस के मुताबिक स्क्राइब एंट्री पास और एडमिशन सर्टिफिकेट यानि एडमिट कार्ड 14 जनवरी 2025 को जारी होगा। इसे लॉग इन मॉड्यूल पर जाकर कैंडीडेट्स डाउनलोड कर पाएंगे। जिन भी उम्मीदवारों ने “Own Scribe” के ऑप्शन को चुना है, वे 13 जनवरी 2025 तक स्क्राइब का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा के बारे में 

एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा में दो पेपर शामिल होते हैं। पेपर-1 सभी पदों के लिए के लिए अनिवार्य होता है। वहीं पेपर-2 केवल जूनियर स्टैटिसटिकल ऑफिसर और स्टैटिसटिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड 2 के लिए जरूरी होता है। पेपर-1 की अवधि 2 घंटे 30 मिनट का होती है। पेपर दो सिर्फ दो घंटे का होता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews