SSC CGL 2024: एसएससी सीजीएल टाइपिंग टेस्ट रद्द, नई तारीख घोषित, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड, अहम नोटिस जारी 

एसएससी सीजीएल टाइपिंग परीक्षा के लिए नई तारीख घोषित हो चुकी है। इस संबंध में स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने नोटिस जारी किया है। आइए जानें कब टाइपिंग टेस्ट आयोजित होगा और एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?
ssc cgl

SSC CGL 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने कम्बाइन्ड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2024 से संबंधित महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके मुताबिक 18 जनवरी 2025 को शिफ्ट-2 में आयोजित हुए टाइपिंग टेस्ट (डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट) को रद्द कर दिया गया है।

आयोग ने परीक्षा के दौरान हुई तकनीकी गड़बड़ियों को देखते हुए परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया है। रद्द हुई लेखन परीक्षा को लेकर नहीं तारीख भी घोषित कर दी गई है। एडमिट कार्ड के लिए संभावित तिथि का ऐलान भी एसएससी ने कर दिया है।

कब होगा टाइपिंग टेस्ट? (SSC CGL Typing Test)

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक  टाइपिंग टेस्ट का आयोजन 31 जनवरी 2025 को होगा। परीक्षा दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगी। जो भी उम्मीदवार 18 जनवरी को दूसरे शिफ्ट में आयोजित हुए टायपिंग टेस्ट में शामिल, वे इसमें शामिल हो पाएंगे। एडमिट कार्ड 27 जनवरी 2025 को जारी किए जाएंगे। अपडेट्स के लिए आयोग ने उम्मीदवारों को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी है।

17 हजार से अधिक पदों पर होने वाली है भर्ती (SSC Recruitment) 

इस साल एसएससी सीजीएल परीक्षा के तहत कुक 17,727 पदों पर भर्ती होने वाली है। टियर- 1 परीक्षा का आयोजन 9 से 26 सितंबर 2024 के बीच किया गया था। टियर-2 परीक्षा 18 19 और 20 जनवरी को आयोजित की गई। अब एसएससी ने टाइपिंग टेस्ट के तारीखों में संशोधन कर दिया है। टियर-2 उत्तर कुंजी और रिजल्ट जारी होंगे। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाकर चेक कर पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews