SSC CHSL Tier 1 Exam 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (CHSL) की नई तिथि घोषित कर दी है ।परीक्षा का आयोजन 12 नंवबर से किया जाएगा।बता दे कि 8 से 18 सितंबर के बीच परीक्षा होनी थी, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया था। एग्जाम का आयोजन देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर सीबीटी मोड में किया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं। इस अभियान के माध्यम से लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के 3131 पदों पर भर्ती होना है।
खुद चुन पाएंगे एग्जाम सिटी और डेट
ये भी पढ़ें
1MPPSC Law Officer Vacancy: लॉ ऑफिसर के पदों पर भर्ती, 1.77 लाख तक सैलरी, 5 नवंबर तक करें आवेदन, जानें अन्य डिटेल्स
2इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड ने निकाली 109 पदों पर भर्ती, 2 नवंबर तक भरें फॉर्म, जान लें पात्रता और वेतन
3ISRO Recruitment: 97 पदों पर भर्ती, सैलरी 1.42 लाख तक, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन, लास्ट डेट 9 नवंबर
4ICAI CA इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट घोषित, टॉपर्स लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोर
- खास बात ये है कि इस बार आयोग द्वारा कैंडिडेट्स को अपना पसंदीदा एग्जाम सिटी, शिफ्ट और तारीख चुनने का ऑप्शन दिया जाएगा। अभ्यर्थी 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर के बीच वेबसाइट पर लॉग इन करके अपनी पसंद चुन सकते हैं।
- पोर्टल में लॉग इन करने पर, कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन प्रोसेस के दौरान चुने गए तीन शहरों में अलग-अलग तारीखों और शिफ्ट में उपलब्ध स्लॉट दिखाए जाएंगे।जो उम्मीदवार क्षेत्रीय भाषा में परीक्षा देना चाहते हैं, उन्हें तारीख और शिफ्ट के कम ऑप्शन मिलेंगे।
- उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपनी परीक्षा की तिथि, शहर और शिफ्ट सोच-समझकर चुनें, क्योंकि एक बार चयन हो जाने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।सिटी स्लिप के बाद अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से करीब 4 दिन पहले अपने सीएचएसएल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
- सीएचएसएल के एग्जाम में जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट और इंग्लिश लैंग्वेज से 25-25 सवाल आएंगे। यानी कुल 100 अंकों की परीक्षा होगी। जिसकी समय अवधि 60 मिनट की होगी। जो अभ्यर्थी टियर 1 को क्वालिफाई करेंगे, वो अगले स्टेज टियर 2 के लिए सफल होंगे।
SSC CHSL एग्जाम सिटी स्लिप: कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in सर्च करें।
- Notice Board में आपको इससे संबंधित नोटिस मिलेगा। आप चाहें तो इसे चेक कर सकेंगे।
- अब आपको यहां SSC CHSL Exam 2025 City Slip Download का ऑप्शन मिलेगा।
- इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की डिटेल्स भर दें।
- सब्मिट करते ही आपकी स्क्रीन पर परीक्षा शहर की जानकारी आ जाएगी।
https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Self_Check_notice18102025.pdf
