उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, SSC CPO फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें चेक, 4187 पदों पर होगी भर्ती 

एसएससी सीपीओ पेपर-1 परीक्षा की आन्सर-की जारी हो चुकी है। इसे चेक करने के लिए रोल नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। 
ssc cpo result

SSC CPO 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने बुधवार को एसएससी सीपीओ पेपर-1 की फाइनल आन्सर-की जारी कर दी है। आयोग ने अंक और प्रश्न पत्र भी वेबसाइट पर उपलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाकर उत्तर कुंजी चेक कर सकते हैं।

उम्मीदवार 23 अक्टूबर से लेकर 7 नवंबर तक उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए एसएससी सीपीओ पेपर-1 परीक्षा का आयोजन 27 से 29 जून को हुआ था। रिजल्ट 2 सितंबर को जारी हुए थे। फिजिकल टेस्ट 13 से 29 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी (SSC CPO Final Answer Key 2024)

  • सबसे पहले आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • अब SSC इन्स्पेक्ट दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ आन्सर-की के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर नया पीडीएफ़ पेज खुलेगा। स्क्रीन पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। Login बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर उत्तर कुंजी, अंक और प्रश्न पत्र नजर आएगा।
  • इसे अच्छे से चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ में फाइनल आन्सर-की का प्रिन्ट आउट निकालने की सलाह एसएससी ने दी है। एक निर्धारित अवधि के बाद यह उपलब्ध नहीं होगा।

इस साल 4 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती (SSC SI Recruitment)

इस साल एसएससी सीपीओ परीक्षा के तहत 4, 187 पदों पर भर्ती होगी। दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के 186 पद खाली हैं। इसमें से पुरुष उम्मीदवारों के लिए 125 और महिलाओं के लिए 61 पद रिक्त हैं। वहीं सीएपीएफ में एसआई के 4001 पद खाली हैं। चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से लेकर 1,12, 400 रुपये वेतन हर महीने प्राप्त होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews