
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर एग्जाम 2026 के आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। अगर आप ट्रांसलेटर के पद पर नौकरी करना चाहते हैं तो एसएससी की ओर से ली जाने वाली परीक्षा दे सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो जान लीजिए कि इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मई 2026 रखी गई है। आवेदन करने के बाद 19 और 20 में के बीच फॉर्म में सुधार करने का मौका भी दिया जाएगा। चलिए हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी देते हैं।
कितनी होनी चाहिए आयु सीमा
जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं उनकी आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट भी मिलने वाली है। एससी एसटी की उम्मीदवारों को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।
कितनी है फीस
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए शुक्ल का भुगतान करना अनिवार्य है। अनारक्षित वर्ग के लोगो को शुल्क के रूप में 100 रुपए जमा करने होंगे। इसके अलावा महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क में छूट प्रदान की गई है।
कैसे करें अप्लाई
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
- यहां होम पेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लिंक दिखाई देगी।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सारी जानकारी अच्छी तरह से भर दें।
- अब आपको आवश्यक दस्तावेजों की कॉपी स्कैन कर अपलोड करनी होगी।
- अब परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य के लिए आप इसका प्रिंटआउट निकाल कर रख सकते हैं।
कैसे होगी परीक्षा
इस भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में उम्मीदवारों से हिंदी और अंग्रेजी के 100-100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। 2 घंटे के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा में 200 अंक का ट्रांसलेशन और निबंध का पेपर होगा। 2 घंटे के अंदर 200 अंकों के जवाब देने होंगे। एक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

