
SSC Exam 2025 : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने आगामी परीक्षाओं के संबंध में एक अहम नोटिस जारी किया है। इसमें CGL, CHSL, MTS परीक्षा के बारे में जानकारी दी गई है। नोटिस में बताया गया है कि कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सीजीएल पुन: परीक्षा 14 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित होगी, जिनकी परीक्षा 26 सितंबर को मुंबई में आग की घटना से प्रभावित हुई थी।इसके अलावा सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा अक्तूबर 2025 के चौथे सप्ताह से शुरू होगी।इसके बाद एसआई सीपीओ, जेईई (JE) और एमटीएस परीक्षाएं होंगी। इन परीक्षाओं की डेट जल्द घोषित होगी।
एसएससी सीजीएल परीक्षा व आंसर की पर अपडेट
- सीजीएल संयुक्त स्नातक स्तरीय के टियर-1 परीक्षा के लिए देशभर से लगभग 28 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से लगभग 13.5 लाख ने परीक्षा दी। परीक्षा 15 दिनों में 45 पालियों में 126 शहरों के 255 केंद्रों पर कराई गई लेकिन मुंबई के एक केंद्र पर 26 सितंबर को एक पाली की परीक्षा के दौरान आग लगने की घटना के चलते परीक्षा नहीं हो पाई थी जो अब 14 अक्टूबर को आयोजित होगी।
- जिनकी परीक्षा हो चुकी है उनकी आंसर की 15 अक्टूबर को जारी होगी।आंसर की के साथ करेक्शन विंडो भी ओपन होगी।अगर किसी उम्मीदवार को कोई आपत्ति हो तो निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रति वर्ष 100 रुपये का भुगतान करके ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं, जो वापस नहीं किया जाएगा। प्रोविजनल आंसर की पर आई आपत्तियों पर चेक करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और फिर रिजल्ट घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।इस परीक्षा के माध्यम से 14,582 पदों को भरा जाना है।
SSC CGL Answer Key ऐसे करें चेक
- आंसर की चेक करने के बाद कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर SSC CGL Exam 2025 Answer Key Check के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर Check Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
- अब कैंडिडेट्स अपने सेट के अनुसार आंसर की चेक कर सकेंगे।
- आंसर की चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

