SSC Havaldar PET/PST: 24 अगस्त से एमटीएस हवलदार का फिजिकल टेस्ट, 8071 अभ्यर्थी होंगे शामिल, चेक करें अन्य डिटेल

SSC MTS Havaldar PET/PST: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा में हवलदार पदों के लिए फिजिकल टेस्ट सीबीआईसी के विभिन्न केंद्रों पर 24 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।
SSC EXAM 2026

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन-टेक्निकल) एवं हवलदार परीक्षा 2025 के तहत हवलदार पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) सोमवार से शुरू होगी। यह परीक्षा 24 से 31 अगस्त के बीच देशभर में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित होगी।

इस प्रक्रिया में 8,071 अभ्यर्थी शामिल होंगे। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर ई-एडमिट कार्ड के साथ अपनी मूल फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी) और पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना अनिवार्य है। रिपोर्टिंग टाइम और सेंटर की सटीक जानकारी एडमिट कार्ड पर दर्ज है।

फरवरी में हुई थी परीक्षा, अगस्त में जारी हुए थे नतीजे

सीबीटी परीक्षा का आयोजन 4 से 20 फरवरी के बीच किया गया था। इसके बाद 3 अगस्त को नतीजे घोषित किए गए थे। CBT परीक्षा में सफल रहे कुल 8,071 अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें जनरल कैटेगरी के 3,136, ओबीसी कैटेगरी के1659, एससी कैटेगरी के 882, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के 840 और एसटी के 609 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

7,948 पदों पर होना है भर्ती

बता दें कि एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा के माध्यम से 7,948 पदों को भरा जाना है। इसमें एमटीएस के लिए 6,810 और हवलदार के लिए 1,138 पद भरे जाएंगे ।  हवलदार पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के लिए PET/PST को पूरा करना बेहद अहम है। असफल होने पर अंतिम चयन प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं।

यदि संबंधित अभ्यर्थी MTS पद के लिए निर्धारित कटऑफ मानकों को पूरा कर लेते हैं तो MTS पद के लिए उम्मीदवारी बनी रह सकती है। इस भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण और अंतिम चयन की कार्रवाई की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के अंक अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

​PET और PST की मुख्य मानक और शर्तें

​पुरुष अभ्यर्थियों के लिए:

  • ​शारीरिक दक्षता (PET): 15 मिनट में 1600 मीटर पैदल चलना (Walking) या 30 मिनट में 8 किलोमीटर साइकिल चलाना।
  • ​शारीरिक मानक (PST): न्यूनतम लंबाई 157.5 सेमी और सीना बिना फुलाए 76 सेमी (न्यूनतम 5 सेमी का फुलाव अनिवार्य)। गढ़वाली, असमिया, गोरखा और ST श्रेणी के अभ्यर्थियों को लंबाई में 5 सेमी की छूट दी गई है।

​महिला अभ्यर्थियों के लिए:

  • शारीरिक दक्षता (PET): 20 मिनट में 1 किलोमीटर पैदल चलना या 25 मिनट में 3 किलोमीटर साइकिल चलाना।
  • ​शारीरिक मानक (PST): न्यूनतम लंबाई 152 सेमी और वजन कम से कम 48 किग्रा होना अनिवार्य है। नियमानुसार आरक्षित श्रेणियों के लिए छूट लागू होगी।

SSC MTS Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews