SSC MTS Result: एसएससी एमटीएस का परिणाम घोषित, 3015 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, ऐसे चेक करें रिजल्ट

ssc recruitment

SSC MTS Result: कर्मचारी चयन आयोग ने 2 सितंबर यानि आज एसएससी एमटीएस पेपर 1 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑफ़िशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर रिजल्ट का पीडीएफ़ डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 3015 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिसमें 1005 अभ्यर्थी जनरल कैटेगरी के हैं। वहीं 530 एससी, 715 ओबीसी, 145 एसटी, 40 ओएच, 265 ईएसएम और 35 एचएच कैटेगरी के हैं।

PET/PST पर अपडेट

एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस नॉन-टेक्निकल) पेपर 1 परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता (पीईटी/पीएसटी) परीक्षा का आयोजन होगा। जिसकी तारीख, वेन्यू और समय की घोषणा आयोग जल्द करेगा।

मई में शुरू हुई थी परीक्षा

एसएससी एमटीएस परीक्षा का आयोजन दो फेज में हुआ था, जिसमें लाखों उम्मीदवारों शामिल हुए थे। 2 मई से 19 मई तक फेज 1 परीक्षा का आयोजन हुआ था। वहीं फेज 2 परीक्षा का आयोजन 13 जून से 20 जून को हुआ था। नोटिस के मुताबिक जल्द ही फाइनल आन्सर की और फाइनल रिजल्ट जारी होगा।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब “Result” के सेक्शन में जाकर “SSC MTS Exam Result” के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर नया पीडीएफ़ खुलेगा।। इसे डाउनलोड करें।
  • नोटिस को एक बार अच्छे से जरूर पढ़ें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews