SSC 2023 : उम्मीदवारों के लिए आखिरी मौका, 1500 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, 10 दिन के अंदर करें Apply, जानें डिटेल्स

ssc recruitment

SSC MTS/Havaldar Recruitment 2023 : कर्मचारी चयन आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट – ssc.nic.in पर 21 जुलाई 2023 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1558 अस्थायी रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि फीस 22 जुलाई तक अभ्यर्थी जमा कर सकेंगे।

इसके अलावा चालान से फीस 24 जुलाई तक जमा किया जा सकेगा। भर्ती के लिए परीक्षा सितंबर में आयोजित की जाएगी। इसके लिए विस्तृत शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। इससे पहले भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 14 जून को जारी किया जाना था। लेकिन किसी कारण की वजह से नोटिफिकेशन नहीं जारी किया सका था।  एसएससी एमटीएस भर्ती एग्‍जाम 01 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट कर अपना आवेदन दर्ज कर सकते हैं।

SSC MTS/Havaldar Recruitment 2023

कुल पद– 1558

योग्यता- दोनों पदों के लिए – 10वीं पास होना चाहिए।

आयु सीमा – वैकेंसी दो आयु वर्ग में – 18 वर्ष से 25 वर्ष व 18 वर्ष से 27 वर्ष। इन पदों की कटऑफ भी अलग अलग निकलेगी। एससी व एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों का अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।

आवेदन फीस – 100 रुपये, महिलाएं, एससी व एसटी वर्ग के लिए कोई फीस नहीं है।

वेतनमान – चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 7वें वेतनमान के हिसाब से सैलरी दी जाएगी। अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में चेक किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया –

  1. एमटीएस के लिए – उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा जिसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) में सत्र 1 और सत्र 2 शामिल होंगे। जो लोग सत्र 1 में उत्तीर्ण होंगे उन्हें दूसरे पेपर के लिए बुलाया जाएगा।
  2. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को पेपर 1 में कम से कम 30% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है, जबकि ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 25% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है और अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को सत्र 1 में 20% अंक प्राप्त करने होंगे।
  3. हवलदार के लिए – भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट, शारीरिक दक्षता परीक्षण/शारीरिक मानक परीक्षण शामिल होगा।

ऐसे करें आवेदन

  1. एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं।
  2. लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  3. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।आवेदन पत्र जमा करें
  4. आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews