SSC Recruitment: एसएससी ने निकाली हिन्दी ट्रांसलेटर के 312 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, वेतन 1 लाख तक, जानें डिटेल

कर्मचारी चयन आयोग ने हिन्दी ट्रांसलेटर के पद पर बंपर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है, डेडलाइन 25 अगस्त 2024 है।
ssc recruitment

SSC Recruitment 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप बी जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन 25 अगस्त 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। रिक्त पदों की संख्या कुल 312 है । आवेदन में सुधार का अवसर 4 और 5 सितंबर को मिलेगा।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन  करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से हिन्दी के साथ इंग्लिश विषय में मास्टर्स की डिग्री होना अनिवार्य है। केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। हालांकि आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी। एसएससी/एसटी को 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट मिलेगी। उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही अप्लाई करने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा। परीक्षा अक्टूबर या नवंबर माह में आयोजित हो सकती है। लिखित परीक्षा में दो पेपर शामिल होते हैं। पेपर 1 में सामान्य हिन्दी और अंग्रेजी के वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं पेपर 2 सब्जेक्टिव होता है, इसमें ट्रांसलेशन स्किल को चेक किया जाता है। दोनों परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है।

वेतन 

  • जूनियर ट्रांसलेटर (CSOLS)- 35,400 रुपये- 1,12,400 रुपये
  • जूनियर ट्रांसलेटर (AFHQ)- 35,400 रुपये- 1,12,400 रुपये
  • जूनियर ट्रांसलेटर (M/o Railways, Subordinate Offices)- 35,400 रुपये- 1,12,400 रुपये
  • सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर- 44, 900 रुपये- 1,42,400 रुपये

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले एसएससी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें। नए यूजर्स पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • “Latest Notification” के टैब पर जाकर “Junior Hindi Translator” और “Senior Hindi Translator” परीक्षा के ऑप्शन पर जाएं।
  • अप्लाई के लिंक पर क्लिक करें। आवेदन पत्र को भरें।
  • जरूरी दस्तावेजों, हस्ताक्षर और फोटो को सही साइज़ और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • जारी जानकारी वेरफाइ करें और कन्फर्म करें।
  • 100 रुपये शुल्क का भुगतान करें। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों शुल्क माफ है।

आधिकारिक अधिसूचना- 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews