SSC Recruitment 2024: उम्मीदवारों के लिए आखिरी मौका, 17727 पदों पर होना है भर्ती, 27 जुलाई से पहले करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा, वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
SSC job

SSC CGL 2024: कर्मचारी चयन आयोग के उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है।  आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब उम्मीदवार 27 जुलाई 2024 तक आवेदन कर सकते है,ऐसे में ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 28 जुलाई 2024 कर दी गई है। एसएससी सीजीएल 2024 के माध्यम से इस बार करीब 17727 ग्रुप बी और सी पदों पर कैंडिडेट्स की भर्ती होगी।एप्लीकेशन में करेक्शन करने की आखिरी तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये पहले की ही तरह 10 और 11 अगस्त 2024 है।

SSC CGL Recruitment 2024

कुल पद: 17727

पदों का विवरण: असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, ऑडिटर, अकाउंटेंट, टैक्स असिस्टेंट, जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर, रिसर्च असिस्टेंट सहित कई पद भरे जाएंगे।

योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आयु सीमा : 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त 2024 से की जाएगी। बता दें कि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। पोस्ट-वाइज रिक्तियों का विवरण वेबसाइट पर जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा।

आवेदन शुल्क: जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा, वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए करना होगा।

चयन प्रक्रिया : एसएससी सीजीएल 2024 चयन प्रक्रिया के दो चरण होंगे। टियर 1 और टियर 2. टियर 1 पास करने वाले उम्मीदवार ही टियर 2 में भाग लेंगे। टियर 1 की परीक्षा सितंबर-अक्तूबर में संभावित है। आयोग जल्द ही परीक्षा तारीखों का ऐलान करेगा।

कैसे करें अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ssc.gov.in पर जाएं। पहले चरण में वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराएं और दूसरे में एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद होमपेज पर दिए कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन 2024 के सामने लिखे Apply लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, इस पेज पर आपको अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी, डेट ऑफ बर्थ, पासवर्ड आदि इस्तेमाल करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • जो पहले से रजिस्टर हैं, वे अपने डिटेल्स जैसे पैरेंट्स का नाम, डीओबी, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि डालकर फॉर्म भरें।
  • सभी डिटेल्स डालने के बाद सबमिट का बटन दबा दें। अगले चरण में अपनी फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करें और फीस जमा करें।
  • अब एक बार एप्लीकेशन को ठीक से चेक कर लें और फाइनल सबमिट का बटन दबा दें। इसका प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें, ये आगे काम आ सकता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews