UPSSSC Recruitment 2024 : 2847 पदों पर निकाली है भर्ती, सैलरी 34000 पार, 7 जून तक कर सकते है अप्लाई, जानें डिटेल्स

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास।मान्यता प्राप्त तकनीकी शिक्षा संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा। यूपी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET ) में पास होना चाहिए।
AIIMS jobs 2026

UPSSSC Recruitment 2024 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।आयोग ने उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग (UP PWD), ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, यूपी जल निगम (ग्रामीण), राजकीय निर्माण निगम, यूपी राज्य सेतु निगम और यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 2800 से ज्यादा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।आवेदन की प्रकिया 7 मई से शुरू हो गई है,  उम्मीदवार वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 7 जून से पहले अप्लाय कर सकते हैं।

UPSSSC Recruitment 2024

कुल पद-2847

आयु सीमा- उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।आयु सीमा में उत्तर प्रदेश राज्य के आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, आदि) के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास।मान्यता प्राप्त तकनीकी शिक्षा संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा। यूपी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET ) में पास होना चाहिए।

वेतनमान- 34,800 रुपए प्रतिमाह।

चयन प्रक्रिया- रिटन एग्जाम,शॉर्टलिस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

आवेदन शुल्क- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/पीएच श्रेणियों के लिए यूपीएसएसएससी जेई सिविल भर्ती आवेदन शुल्क  केवल 25/- रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से करना होगा। पंजीकरण शुल्क के सफल भुगतान पर ही आवेदन पूर्ण माना जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ- 7 मई 2024।
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि- 7 जून 2024 ।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान- 7 जून तक ।
  • आवेदन पत्र में कोई बदलाव- 14 जून 2024 तक

कैसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • मुखपृष्ठ पर, ‘लाइव विज्ञापन’ खंड पर क्लिक करें।
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल) पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

https://upsssc.gov.in/AllNotifications.aspx

https://upsssc.gov.in/ViewPdf.aspx?FEXt/IKOfmCVQPtqGLde8T1miwAMO+e3IvpE2ywathM=

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews