SSC 2023: 45000 पदों पर होगी भर्ती, अप्लीकेशन स्टेटस जारी, एडमिट कार्ड भी जल्द, जनवरी में परीक्षा, जानें नियम

SSC Recruitment 2025

SSC GD Constable Exam 2022-23: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission,) के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग ने  एसएससी ने कॉनस्टेबल (जीडी) परीक्षा 2022-23 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के अप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दिए हैं। जिन कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है, वे आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर लॉगिन के माध्यम से अपना एप्लिकेशन स्टेटस चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से शुरू होगा जो चरणबद्ध तरीके से 14 फरवरी 2023 तक चलेगा।

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के माध्यम से कुल 45284 पदों पर भर्ती होगी। यह भर्तियां सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स (SSF), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और असम राइफल्स में की जानी है।  इस परीक्षा में 30 लाख से अधिक उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं।

एडमिट कार्ड पर अपडेट

आमतौर पर परीक्षा शुरू होने के 2 सप्ताह पहले परीक्षा की जानकारी दी जाती है और फिर इसके बाद एडमिट कार्ड जारी होता है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड दिसंबर के अंत तक या जनवरी के पहले सप्ताह में जारी होगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यहां भी एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

परीक्षा पैटर्न- नंबर्स

एसएससी जीडी कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में 160 अंकों के 80 सवाल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। हर प्रश्न 2 अंक का होगा। पूर्णांक 160 अंक होगा और हर सेक्शन से 40-40 सवाल पूछे जाएंगे।परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इसके बाद फिजिकल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा। सभी सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे, कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा केवल अंग्रेजी और हिंदी में आयोजित की जाएगी। हर गलत जवाब के लिए 0.50 नंबर की नेगेटिव मार्किंग होगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • अब अभ्यर्थी  एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews