SBI Recruitment 2023 : 6000 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्तियां, आज से आवेदन शुरू, जानें आयु-पात्रता

SBI Recruitment/State Bank Of India : भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एसबीआई ने 6160 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके आवेदन की प्रक्रिया आज 1 सितंबर से शुरू हो गई है, जिसकी लास्ट डेट 21 सितंबर 2023 है। एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे निर्धारित तारीख तक कर दें। क्योंकि इसके बाद आवेदन की आखिरी तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी। साथ ही एसबीआई की तरफ से किसी भी अभ्यर्थी का गलत फॉर्म भी एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जरूर अपलोड करें। क्योंकि अधूरे डॉक्यूमेंट्स वाले फॉर्मों को रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

SBI Recruitment 2023

कुल पद : 6160

आयु सीमा- उम्मीदवारों की उम्र 20 से लेकर 28 साल के बीच होनी चाहिए।

योग्यता– उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया- सिलेक्शन प्रोसेस में ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा की परीक्षा शामिल होगी। लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे और अधिकतम अंक 100 हैं। एग्जाम का ड्यूरेशन 60 मिनट है।

परीक्षा डिटेल्स–

  • जनरल इंग्लिश की एग्जाम को छोड़कर, लिखित परीक्षा के लिए प्रश्न 13 क्षेत्रीय भाषाओं में सेट किए जाएंगे।
  • अंग्रेजी और हिंदी भाषा के अलावा असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू में भी परीक्षा होगी।
  • लिखित ऑनलाइन परीक्षा अक्टूबर/नवंबर 2023 में आयोजित की जाएगी।
  • लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे और अधिकतम अंक 100 हैं। परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी।

आवेदन शुल्क –

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 300 रुपये
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी : फीस के भुगतान से छूट दी गई है।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 1 सितंबर 2023
  • आवेदन की आखिरी तारीख : 21 सितंबर 2023
  • लिखित परीक्षा : अक्टूबर/नवंबर 2023

ऐसे करें आवेदन

  • एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर करियर सेक्शन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब करंट ओपनिंग्स पर क्लिक करें।
  • SBI Apprentice recruitment 2023 पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन पर जाएं।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आगे की जरूरत के लिए कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर रखें
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews