CG SET Exam 2026: अक्टूबर में छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा, 2 पालियों में होगी, 17 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन, जानें डिटेल्स

CG SET Exam: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन अक्टूबर में किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 तय की गई है।
Board exam

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 जुलाई से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 17 अगस्त (शाम 5:00 बजे तक ) तक आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो 18 से 20 अगस्त तक सुधार का मौका भी मिलेगा।

राहत की बात यह है कि परीक्षा में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रदेश के 10 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इससे विभिन्न संभागों के अभ्यर्थियों को परीक्षा देने में सुविधा मिलेगी। परीक्षा केंद्रों की विस्तृत जानकारी प्रवेश पत्र जारी होने के साथ उपलब्ध कराई जाएगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए पात्रता तय करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है।

​शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria): सामान्य वर्ग के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर उत्तीर्ण। ​आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/दिव्यांग/उभयलिंगी) के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर उत्तीर्ण। जो उम्मीदवार स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि से 2 वर्ष के भीतर निर्धारित अंक प्राप्त करने होंगे।

आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग (General) के लिए 250 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 250 रुपये और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के लिए 200 रुपये रखा गया है।

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern): ​छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा दो पालियों (पेपर 1 और पेपर 2) में आयोजित की जाएगी। इसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQs) होंगे।

  • पेपर 1 (सामान्य प्रश्नपत्र): शिक्षण एवं शोध अभिवृत्ति (Teaching & Research Aptitude), तार्किक क्षमता, और सामान्य जागरूकता। ​प्रश्न 50 प्रश्न, अंक 100 अंक, ​समय 1 घंटा 15 मिनट (सुबह 10:00 बजे से 11:15 बजे तक)
  • ​पेपर 2 (संबंधित विषय): उम्मीदवार द्वारा चयन किए गए 30 मुख्य विषयों में से एक। प्रश्न 100 प्रश्न, अंक 200 अंक, ​समय 2 घंटे 15 मिनट (दोपहर 2:00 बजे से 4:15 बजे तक)

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ​अधिसूचना जारी होने की तिथि: 23 जुलाई 2026
  • ​ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 23 जुलाई 2026
  • ​आवेदन की अंतिम तिथि: 17 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
  • ​आवेदन में त्रुटि सुधार: 18 अगस्त से 20 अगस्त 2026
  • ​प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी होने की तिथि: 28 से 29 सितंबर 2026 (संभावित)
  • ​परीक्षा की तिथि: 4 अक्टूबर 2026 (रविवार)

CG SET: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए Online Application वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद State Eligibility Test (CG SET 2026) के लिंक का चयन करें।
  • अपना मोबाइल नंबर, पासवर्ड दर्ज कर पोर्टल पर लॉगिन करें (नए यूजर हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें)।
  • फॉर्म में पूछी गई अपनी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी सही-सही भरें।
  • मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

CG TET Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews