कृषि विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 3400 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन, जानें डिटेल्स

job

UPSSSC Recruitment 2024 : उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्राविधिक सहायकों (Technical Assistant) के 3400 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 मई से शुरू होगी और उम्मीदवार 31 मई 2024 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। इसके बाद 7 जून 2024 तक अपने सबमिट किए गए आवेदन में सुधार कर सकेंगे।

UPSSSC Technical Assistant Recruitment 2024 

कुल पद-3446 पद

पदों का विवरण

  • अनारक्षित – 1813
  • अन्य पिछड़ा वर्ग – 629
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग – 344
  • अनुसूचित जाति – 509
  • अनुसूचित जनजाति – 151

आयु सीमा- 1 जुलाई 2024 को 21 वर्ष से कम तथा 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में यूपी सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जानी है, अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए भर्ती अधिसूचना (UPSSSC Technical Assistant Notification 2024) देखें।

योग्यता- इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्था या विश्वविद्यालय से कृषि में स्नातक उपाधि या इसके समकक्ष बीएससी (ऑनर्स) कृषि, बीएससी उद्यान/बीएससी (आनर्स) उद्यान, बीएससी फॉरेस्ट्री/बीएससी (आनर्स) फॉरेस्ट्री, बीटेक (कृषि अभियंत्रण), कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर से दी जाने वाली बीएससी (गृह विज्ञान)/कम्युनिटी साइंस में चार वर्षीय उपाधि प्राप्त होना आवश्यक है।

परीक्षा पैटर्न- टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, जिन्हें छात्रों को 120 मिनट में हल करना होगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक दिया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से 25% अंक काटे जाएंगे।

वेतनमान- कृषि विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट को पे स्केल 5200- 20200/- (ग्रेड पे 2400/-) या लेवल-4 पे मैट्रिक्स ( 25500- 81100/-) के अनुसार सैलरी मिलेगी।

आवेदन शुल्क-सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 25 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार 7 जून 2024 तक अपने सबमिट किए गए आवेदन में सुधार कर सकेंगे।

ऐसे करें आवेदन

  • एक बार पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकेंगे:
  • आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।होमपेज पर ‘Live Advertisements’ अनुभाग पर क्लिक करें।
  • यहां एक्टिव हुए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
  • आवेदन पत्र भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews